अमानवीय: शादीशुदा बेटियोंं का आरोप- वारिस न होने पर चाचा हड़पना चाह रहा जमीन, नोंचता है दाढ़ी

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:47 AM IST
सार
गांव टीकली से रेवाड़ी व अलवर में ब्याही गईं दो बहनें ऊषा व आशा ने थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उनका चाचा हरपाल व उसका लड़का हितेष उसके पिता हरदयाल की जमीन छीनना चाहते हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
गांव टीकली से रेवाड़ी व अलवर में ब्याही गईं दो बहनें ऊषा व आशा ने थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उनका चाचा हरपाल व उसका लड़का हितेष उसके पिता हरदयाल की जमीन छीनना चाहते हैं। उनके पिता का कोई पुत्र नहीं है, दादा-दादी भी पिता के साथ रहते हैं। चाचा व उनका लड़का उनके पिता व दादा दादी से रोज मारपीट करते हैं। चाचा का लड़का मारपीट कर पिता की दाढ़ी नोंच चुका है।
उन्होंने बताया कि दोनों बहनों को भी जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि अगर जमीन में कदम रखा तो जान से मार देंगे। चाचा की पत्नि व छोटा लड़का भी मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Credit Source – https://ift.tt/35wLUOL
The post अमानवीय: शादीशुदा बेटियोंं का आरोप- वारिस न होने पर चाचा हड़पना चाह रहा जमीन, नोंचता है दाढ़ी appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment