पूछताछ के बाद पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ा

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। भोड़सी थाना पुलिस ने शनिवार की रात एक फार्म हाउस में छापामारी कर पूल पार्टी करते 11 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि यहां पर कोविड एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। पुलिस ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। देर रात पूछताछ के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सभी आरोपी दिल्ली के बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्रीन ऑरचिड फार्म हाउस में पूल पार्टी चल रही है। यहां पर कुछ लड़के स्वीमिंग पूल में पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आला अधिकारियों को भी सूचना दी और मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने देखा कि कुछ लड़के पूल में नहा रहे हैं। यहां पर किसी प्रकार का सामाजिक दायरा नहीं है। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के सदर बाजार निवासी मोहम्मद अहसान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शदाब, शाहनवाज, दिलनवाज, अरसद अंसारी, आसीफ, आमीर, अख्तर राजा, मोहम्मद आदिल और इमरान के रूप में हुई।
आरोपियों ने बताया कि इस फार्म को उन्होंने किराये पर लिया था। इस फार्म संचालक प्रवेश राठी और संदीप कुमार चलाते हैं। वह इसे पार्टी पर किराये पर देते हैं। पुलिस ने यहां पर केयर टेकर रवि से परमिशन मांगी तो वह दिखा नहीं पाए। इसके बाद पुलिस सभी लोगों को लेकर थाने पहुंची। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Credit Source – https://ift.tt/3xy1HZK

The post पूछताछ के बाद पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ा appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan