केंद्रीय मंत्री ने रखीं सात परियोजनाओं की आधारशिला

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में नगर निगम के द्वारा विभिन्न वार्डों में 30 करोड़ रुपये की लागत से करवाए जाने वाले सात विकास कार्यों की आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने समारोह के बाद मेयर व निगम पार्षदों के साथ बैठक कर उनके वार्ड से संबंधित शिकायतों एवं कार्यों के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

परियोजनाओं में 17.20 करोड़ रुपये से वार्ड-6 के सेक्टर-12ए में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, 1.60 करोड़ से वार्ड-12 में विकास, सेक्टर-15 पार्ट-1 में 7 पार्कों व सेक्टर-30 में 3 पार्कों के विकास व नवीनीकरण पर लगभग 1.86 करोड़, वार्ड-20 के सभी पार्कों के नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण पर 1.81 करोड़, वार्ड-21 के सभी पार्कों के नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ व वार्ड-32 के गांव कन्हई में सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 3.16 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं। वहीं वार्ड-4 के सेक्टर-21 में 14 पार्कों के नवीनीकरण पर 2.50 करोड़ रुपये तथा वार्ड-19 के सेक्टर-15 पार्ट-2 में ग्रीन बेल्ट के नवीनीकरण के लिए 2.41 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर मेयर मधु आजाद, पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, निगम पार्षद कुलदीप बोहरा, महेश दायमा, कपिल दुआ, सुनील गुर्जर, संजय प्रधान आदि मौजूद रहे।

Credit Source – https://ift.tt/39R6SKk

The post केंद्रीय मंत्री ने रखीं सात परियोजनाओं की आधारशिला appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan