बारिश के बाद जलभराव, जाम से जूझे लोग

ख़बर सुनें

गुुरुग्राम। मौसम विभाग के अनुमान के अनुरूप सोमवार को भी दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद जगह-जगह जलभराव हो गया और इसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तो घुटनों तक पानी भर गया, जिसमें से चलते हुए लोगों को अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं, भारी बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते शहर में जगह-जगह जाम लगा, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय तो मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाने लगे। थोड़ी ही देर में आसमान में काले घने बादल छा गए, जिसको देखते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही थी और ऐसा ही हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बारिश शुरू हुई तो करीब सवा दो बजे तक जारी रही। इस दौरान सेक्टर-10, 10ए, बसई रोड, धनकोट व आसपास के इलाकों में ज्यादा बारिश हुई तो इन क्षेत्रों में ज्यादा जलभराव हुआ। वहीं पटेल नगर, सिविल लाइंस, झाड़सा, राजीव नगर, सेक्टर-14, 15 व आस-पास के इलाकों में भी काफी जलभराव देखने को मिला।
इन इलाकों में लगा जाम

बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते विभिन्न इलाकों में जाम भी लगा। खासतौर पर न्यू रेलवे रोड, महावीर चौक, अतुल कटारिया चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे, हीरो होंडा चौक, सोहना चौक, पटौदी चौक समेत अन्य इलाकों में खासा जाम देखने को मिला। इसमें से अंडरपास निर्माण के कारण महावीर चौर पर ज्यादा देर तक जाम लगा, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी समस्या हुई। महावीर चौक पर सड़क को वन वे कर दिया गया है। ऐसे में यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर रोजाना ही वाहनों का लंबा जाम लग रहा है।

17 तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जिले में 17 सितंबर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 16 व 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है जबकि 18 सितंबर से तेज धूप निकल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ल्सियस रह सकता है।

Credit Source – https://ift.tt/3CbgVGb

The post बारिश के बाद जलभराव, जाम से जूझे लोग appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan