तीन शूटर सहित चार गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। दिवाली की रात गैंगवार के कारण कासन गांव में पूर्व सरपंच के घर गोली मार कर चार लोगों की हुई हत्या के मामले में सीआईए पालम विहार की टीम ने तीन शूटर और उनको संरक्षण देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात फर्रुखनगर से आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस इनसे घटना स्थल की निशानदेही ,वारदात में इस्तेमाल हथियार, रेकी के दौरान प्रयोग गाड़ी बरामद करेगी। आरोपियों की पहचान अभिषेक सरोहा निवासी गांव बवाना दिल्ली, संजीव उर्फ संजू उर्फ बाबा निवासी गांव बखेता जिला रोहतक, साहिल उर्फ भीमा निवासी खरखौंदा जिला सोनीपत और इनको शरण देने वाले विकास निवासी मुरथल, सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के अनुसार दिवाली की रात पांच-छह बदमाशों ने पूर्व सरपंच गोपाल सिंह के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। छह लोगों को गोलियां लगी थीं। उनमें से चार की मौत हो गई। बता दें कि गुरुग्राम में गांव कासन के पूर्व सरपंच स्व. गोपाल सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, रिश्तेदार राजेश सिंह, विकास सिंह, हर्ष सिंह दिवाली की रात लगभग आठ बजे पूजन कर रहे थे। वहां पर आठ वर्षीय यश भी मौजूद था। उसी दौरान दो-तीन बाइक से पांच-छह हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद सभी छह लोगों को गोली लगी। 21 वर्षीय विकास सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में सोहन पाल उर्फ सोनू, प्रवीण व बलराम की उपचार के दौरान मौत हो गई।
हत्या का मास्टर माइंड रिंकू

हत्या का मास्टर माइंड रिंकू है। 14 साल बाद अपने सगे भाई मनोज की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। सोनू और बलराम ने मनोज की हत्या होली के दिन की थी।
तीन शूटर अमित गांठ के लिए काम करते थे

सीआईए पालम विहार टीम की छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी सोनीपत के अमित गांठ के लिए काम करते थे। तीनों पर 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें खरखौंदा और दिल्ली में हत्या के साथ पेट्रोल पंप की लूट भी शामिल है। तीन साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनको शरण विकास ने दे रखी थी। कासन में हत्या के मास्टर माइंड रिंकू ने अमित गांठ के कहने पर हत्या की जिम्मेवारी दे रखी थी। तीनों करीब एक माह से पूर्व सरपंच के घर की रेकी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पर हरियाणा में एक-एक लाख और दिल्ली में 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

Credit Source – https://ift.tt/3Hy3VxY

The post तीन शूटर सहित चार गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments