इस बार खाकी को मिली सफलता: दिल्ली में 21 बार काटी जेब, 22वीं बार आरोपी गुरुग्राम में चढ़े पुलिस के हत्थे

ख़बर सुनें

विस्तार

जेब काटने का चस्का दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों ने मिलकर 21 बार दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लोगों की जेब काटी, लेकिन हर बार पुलिस हाथ मलती रह गई। लेकिन 22वीं बार जब दोनों वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम पहुंचे तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से पर्स, नकदी और कई लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि इससे पहले 21 बार ये जेब काट चुके हैं। गुरुग्राम के अलग-अलग बस स्टैंड पर खड़े होकर भीड़भाड़ वाली बसों में चढ़ने वाले यात्रियों को ये अपना निशाना बनाते थे। इनकी पहचान अजय (34 साल) व शंकर उर्फ समर ( 41) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Credit Source – https://ift.tt/nuzXwqH

The post इस बार खाकी को मिली सफलता: दिल्ली में 21 बार काटी जेब, 22वीं बार आरोपी गुरुग्राम में चढ़े पुलिस के हत्थे appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe