99 फीसदी रिकवरी रेट के बावजूद गुरुग्राम में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। 99 फीसदी रिकवरी रेट के बावजूद जिला कोरोना मरीजों के मामले में अब भी प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है। न सिर्फ कुल मरीजों बल्कि सक्रिय मरीजों के मामले में भी यह पहले पायदान पर है। प्रदेश में बीते शनिवार तक कुल 2532 मरीज सक्रिय हैं।
इसमें से 1165 मरीज सिर्फ गुरुग्राम के हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक 4.40 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से अकेले गुरुग्राम के 54.62 लाख लोग शामिल हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में रोजाना आने वाले मरीजों में से भी लगभग आधी संख्या गुरुग्राम से रहती है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में कोरोना के 177 नए मरीज आए जबकि 210 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ अब जिले की समग्र कोरोना संक्रमण दर कम होकर 4.99 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
—-

1132 मरीज सक्रिय :

जिले में कोरोना के इस समय 1132 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 1108 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 24 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना मरीजों के आंकड़े रोजाना बदल रहे हैं। यही वजह है कि जांच की रफ्तार भी एक जैसी बनी हुई है। इसी क्रम में रविवार को 3545 नमूने लिए गए जिसमें से 739 नमूनों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई।

Credit Source – https://ift.tt/bZEkBRQ

The post 99 फीसदी रिकवरी रेट के बावजूद गुरुग्राम में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan