रेहड़ी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। नगर निगम में घोटाले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक नया मामला सामने आया है। आरोपी ने नगर निगम से अधिकृत दो रेहड़ी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ले लिया। दो साल बाद भी पीड़ित को रेहड़ी नहीं दिलाई। आरोपी अब फोन भी नहीं उठाता है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसई रोड स्थित राम नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार पाहवा ने पुलिस को बताया कि पत्नी गीता ने एक-एक रेहड़ी लियो मीडियाकॉम कंपनी के माध्यम से लेने के लिए आपस में चर्चा की। 2019 में सेक्टर-52 क्षेत्र के लिए रेहड़ी ली गई। इसके लिए चक्करपुर निवासी बिजेंद्र को ढाई लाख रुपये दिए गए। लेकिन रसीद 20,300 रुपये का दिया। आरोपी ने कहा कि 15 दिन में दो रेहड़ी व बाकी रुपयों की रसीद मिल जाएगी। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ आरोपी हर बार 15-20 दिन में रेहड़ी दिलाने के बहाने बनाता रहा। कभी लॉकडाउन तो कभी कुछ अन्य बहाना बनाकर वह टाल देता था। लेकिन दो साल बाद भी आरोपी ने रेहड़ी नहीं दिलाई है। उसे फोन करते हैं तो उठाता भी नहीं। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई।

Credit Source – https://ift.tt/3B9fGag

The post रेहड़ी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan

Sauteed potatoes with kale recipe