30 हजार बिजली उपभोक्ताओं का सरचार्ज होगा माफ

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। डीएचबीवीएन ने गुरुग्राम में 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर सरचार्ज माफ करने की योजना बनाई है। यह वह उपभोक्ता हैं, जिनके 30 जून तक बिल न देने पर विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। सरचार्ज माफ कराने के लिए उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के दोनों सर्कल में 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर 190 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपये सरचार्ज शामिल हैं। विभाग द्वारा सरचार्ज माफ करने के बाद अब इन उपभोक्ताओं को 155 करोड़ के आसपास चुकाना होगा। उपभोक्ता का बिजली बिल का सरचार्ज माफ करने के बाद जो मूल बिजली का बिल बचेगा, उसका कम से कम 25 फीसदी जमा कराने पर बिजली निगम उसका कनेक्शन दोबारा जोड़ देगा। बकाया राशि को किस्तों में जमा किया जा सकता है। मामले में डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता केसी अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग ने पहल है। सरचार्ज माफ कराने के लिए उपभोक्ता 30 नवंबर तक आवेदन सकते हैं।
घरेलू, गैर घरेलू व एलटी उद्योग उपभोक्ताओं पर बकाया ज्यादा

बिजली बिल का बकाया जमा न करने की श्रेणी में घरेलू, गैर घरेलू, कृषि, एलटी गैर घरेलू, एचटी गैर घरेलू, एलटी उद्योग व एचटी उद्योग कनेक्शन वाले उपभोक्ता शामिल हैं, लेकिन घरेलू, गैर घरेलू व एलटी उपभोक्ताओं पर बकाया कुछ ज्यादा ही है। 190 करोड़ के बकाया में से सर्कल वन मेें करीब नौ हजार घरेलू उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। वहीं गैर घरेलू के साढ़े पांच हजार उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ से ज्यादा का बकाया है और एलटी उद्योग के 67 उपभोक्ताओं पर करीब नौ करोड़ का बकाया है।

Credit Source – https://ift.tt/3AOe2Kp

The post 30 हजार बिजली उपभोक्ताओं का सरचार्ज होगा माफ appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan