गुरुग्राम: बाइकसवार बदमाशों ने एक-एक कर तीन लोगों से छीने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सार
पुलिस का कहना है कि तीनों वारदात को एक ही बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा अंजाम देने की आशंका लग रही है, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ख़बर सुनें
विस्तार
आईएमटी मानेसर में शनिवार सुबह सफेद रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने थोड़ी-थोड़ी दूर पर तीन युवकों से मोबाइल फोन छीन लिए और फरार हो गए। तीनों पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मूल रूप से बिहार निवासी अविनाश ने बताया कि वह सेक्टर-7 आईएमटी में नौकरी करते हैं। सुबह साढ़े सात बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए अपनी ड्यूटी जा रहे थे, इस दौरान सफेद अपाचे बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
वहीं, उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी रमन ने बताया कि वह सेक्टर-8 आईएमटी में नौकरी करते हैं। सुबह लगभग आठ बजे वह अपनी ड्यूटी जा रहे थे तो सफेद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने हेलमेट लगाया हुआ था जिसके कारण वह उनका चेहरा नहीं देख सके।
इसी तरह अनिल ने बताया कि वह गांव अलीयर में रहते हैं और सेक्टर-8 में नौकरी करते हैं। सुबह आठ बजे के आसपास बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों वारदात को एक ही बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा अंजाम देने की आशंका लग रही है, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Credit Source – https://ift.tt/30yDJlY
The post गुरुग्राम: बाइकसवार बदमाशों ने एक-एक कर तीन लोगों से छीने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment