संक्रमित महिला के संपर्क में आए 54 लोगों का लिया सैंपल

संक्रमित-महिला-के-संपर्क-में-आए-54-लोगों-का-लिया-सैंपल

By Amar Ujala – संक्रमित महिला के संपर्क में आए 54 लोगों का लिया सैंपल
गुरुग्राम/फर्रूखनगर। गांव मुबारकपुर में स्वास्थ्य विभाग ने 54 लोगों के नमूने जांच को लिए हैं। इसमें छह लोगों को छोड़कर सभी एक परिवार के सदस्य हैं। यह छह लोग आढ़ती, डेयरी संचालक, फल व सब्जी विक्रेता हैं। नमूने लेने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव करवाते हुए सर्वे शुरू करवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को उन लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया जिनके नमूने लिए गए हैं।

गांव मुबारकपुर निवासी धनपत की बेटी दिल्ली के जगजीवन राम अस्पताल में सुरक्षाकर्मी है और वह दिल्ली के बड़ोली मंडी में रहती है। उसकी कोरोना जांच हुई थी और रिपोर्ट का इंतजार था। इस बीच वह 19 अप्रैल को अपने भाई की शादी के लिए फर्रूखनगर आई थी। इस दौरान वह महिला फर्रूखनगर में 21 अप्रैल तक रुकी और करीब 5 दर्जन लोगों से मिली थी।
जब वह 21 अप्रैल को दिल्ली पहुंची तो उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट उसे मिली जो पॉजिटिव थी। यह सूचना मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर परिवार के 23 बच्चों समेत 52 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार को क्षेत्र सील करते हुए 10 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।

For more details, please visit https://ift.tt/2VJt7vE

The post संक्रमित महिला के संपर्क में आए 54 लोगों का लिया सैंपल appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan