दिल्ली एनसीआर में सुबह सवेरे बदला मौसम, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर-में-सुबह-सवेरे-बदला-मौसम,-हल्की-बारिश-और-ठंडी-हवाओं-ने-दी-गर्मी-से-राहत

By Amar Ujala – दिल्ली एनसीआर में सुबह सवेरे बदला मौसम, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:43 AM IST

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम बिल्कुल खुशनुमा हो गया। शनिवार रात की उमस भरी गर्मी आज सुबह ठंडे मौसम में बदल गई। दिल्ली नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 

Delhi: Rain lashes parts of the city; visuals from Janpath area. pic.twitter.com/YDZN55JYM7
— ANI (@ANI) April 26, 2020

मालूम हो कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका मुनिरका और कटवारिया सराय के आस-पास के इलाकों में तो सुबह सुबह लोगों की नींद भी बादलों के गरजने और बारिश की आवाज से खुली। वहीं पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार इलाके में भी रिमझिम बारिश हुई। 

इसके साथ ही नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 

इस दौरान आज और कल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

For more details, please visit https://ift.tt/35csBt9

The post दिल्ली एनसीआर में सुबह सवेरे बदला मौसम, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan