गुरुग्रामः मेदांता के चार पैरामेडिकल कर्मी कोरोना से संक्रमित

By Amar Ujala – गुरुग्रामः मेदांता के चार पैरामेडिकल कर्मी कोरोना से संक्रमित
गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को 50 पार कर गई। शनिवार को कोरोना के 4 नए मरीज सामने आए और कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है। शनिवार को सामने आए कोरोना के चारों मरीज जिले के एक सुपरस्पेशिलिटी मेदांता अस्पताल के कर्मचारी हैं। सूत्रों के मुताबिक चारों मरीज सेक्टर-39 व झाड़सा के निवासी हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह में ही जिले में कोरोना के 21 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, करीब इतने ही कोरोना पीड़ित स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इसमें से 35 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 16 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए थे, वहीं अलग-अलग अस्पतालों में उपाचाराधीन 9 कोरोना संक्रमित मरीजों को छुट्टी भी दी गई थी। शनिवार को सामने आए चारों कोरोना पीड़ितों के सटीक निवास स्थान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
273 मरीजों से लिए सैंपल
शनिवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर 273 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिसमें से शासकीय लैब में 71 व निजी लैब में जांच के लिए महज 202 सैंपल भेजे गए। इसी के साथ अब जिले में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या 4423 तक पहुंच गई है। इसमें से 51 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 4202 लोग कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। 169 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक जिले में 10273 लोगों की स्वास्थ्य जांच हो चुकी है। वहीं, 7491 लोग अब तक क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं।
For more details, please visit https://ift.tt/2Y5abZP
The post गुरुग्रामः मेदांता के चार पैरामेडिकल कर्मी कोरोना से संक्रमित appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment