अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। शहर में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। खास तौर पर आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किए जा रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसी क्रम में आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ शाखा ने सोमवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद करीब 2 एकड़ से ज्यादा शासकीय जमीन अवैध कब्जे से मुक्त हो गई।
विज्ञापन

सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की टीम सोमवार को बुलडोजर व भारी पुलिस बल लेकर आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में शीतला माता मंदिर के पीछे लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पहुंची। टीम ने यहां पर रोड नेटवर्क, टीन शेड, डीपीसी स्तर के निर्माण तथा चारदीवारियों को धराशायी किया। हालांकि कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। सहायक अभियंता ने विरोध करने वालों को समझाया कि न्यायालय द्वारा इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है।

Credit Source – https://ift.tt/3iRQLAe

The post अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan