गुरुग्राम: तीन मंजिला मकान ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:49 PM IST
सार
गुरुग्राम में मकान ढहने की घटना में कई लोगों ने जान गंवाई थी। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
तीन मंजिला इमारत गिरने से फंसे लोग
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
मालूम हो कि गांव ख्वासपुर में रविवार देर शाम 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए बचाव व राहत कार्य में मलबे में दबकर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जीवित निकाला गया। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस, हरियाणा पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सहयोग से बचाव व राहत कार्य चलाया।
वहीं फर्रुखनगर थाना पुलिस ने वेयर हाउस व भवन मालिक गुरुग्राम निवासी रविंद्र कटारिया तथा मैनेजर कृष्ण कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी फर्रुखनगर ने बताया इमारत में केवल चार व्यक्ति ही थे। दो लोग पिछली दीवार गिरने पर भागकर इमारत से बाहर आ गए थे। उन्हीं के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
वेयर हाउस से सटी इमारत के मलबे में दबने से मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिला निवासी रोबिन (22), भिवानी निवासी प्रदीप कुमार (36) तथा टोनी भारद्वाज की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी प्रदीप चौधरी को रात में ही जीवित निकाल लिया गया था। दरवाजे तथा बीम के बीच दबने से प्रदीप चौधरी की जान बची।
प्रदीप कुमार व रोबिन को रात में मरणासन्न हालत में निकाला गया था। देर रात दोनों की अस्पताल में मौत हुई। टोनी के शव को मलबे से सोमवार दोपहर निकाला गया। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने विजय के बयान पर वेयर हाउस व मकान के मालिक गुरुग्राम निवासी रविंद्र कटारिया तथा मैनेजर कृष्ण कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि रविवार देर शाम जिला प्रशासन को कंट्रोल रूम पर संदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया था, जिसने गांव ख्वासपुर में तीन मंजिला इमारत गिरने की सूचना दी थी।
Credit Source – https://ift.tt/3kASnRJ
The post गुरुग्राम: तीन मंजिला मकान ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment