दिल्ली में आज से भारी वाहनों पर रोक

ख़बर सुनें
वहीं गुरुग्राम से भारी वाहनों के लिए शंकर चौक यू टर्न की योजना बनाई है।
डीसीपी ट्रैफिक आर एस तोमर ने हाईवे ट्रैफिक पुलिस के एसीपी व दोनों इंस्पेक्टर व जेडओ के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान जयपुर से आने वाले वाहनों को 12 अगस्त की रात बारह बजे से 13 अगस्त दोपहर बारह बजे तक भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया। इस दौरान जयपुर की ओर से आने वाले वाहन कापड़ीवास व केएमपी के रास्ते से निकलेंगे। जबकि गुरुग्राम से आने वाले वाहन शंकर चौक, होंडा चौक, राजीव चौक से अपनी सुविधा के अनुसार मुड़ कर केएमपी के रास्ते से निकलेंगे।
यही व्यवस्था 14 अगस्त की रात बारह बजे से लेकर 15 अगस्त की दोपहर को लागू होगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि सभी अधिकारियों को इस बारे में अपने प्वाइंट पर तैनात किया गया।
Credit Source – https://ift.tt/3fWtHzL
The post दिल्ली में आज से भारी वाहनों पर रोक appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment