मुसीबत के मारे : डरे-सहमे अफगानियों ने लाजपत नगर में डाला डेरा, संकट में रहना चाहते हैं साथ

पंकज मोहन मिश्रा, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Aug 2021 04:30 AM IST
मेदांता के पास इस मेडिकल स्टोर को बंद करके चले गए हैं अफगानी…
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
यही वजह है कि सभी अफगानी अब दिल्ली के लाजपत नगर में एकत्र हो रहे हैं। इसी क्रम में मेदांता अस्पताल के नजदीक के इलाकों में रह रहे अफगानिस्तानी भी अब गुरुग्राम छोड़कर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। मेदांता, फोर्टिस, आर्टेमिस, नारायणा समेत कुछ चुनिंदा अस्पताल ऐसे हैं, जहां इलाज के लिए बड़ी संख्या में अफगान मूल के लोग आते रहे हैं।
खासतौर पर मेदांता में ही अधिकांश मरीज इलाज के लिए आते हैं और सेक्टर-38, 39 में ही रह रहे हैं लेकिन इस समय लगभग सभी अफगानिस्तानी दिल्ली के लाजपतनगर का रुख कर चुके हैं। स्थिति यह है कि सेक्टर-38 स्थित काबुल होटल अफगान मूल के लोगों के लिए रहने का एक बड़ा अड्डा है, लेकिन तालिबान संकट के बाद पिछले कुछ दिनों से वह भी खाली पड़ा है।
बतौर शरणार्थी जरूरी सुविधाएं प्राप्त करना उद्देश्य
अफगानिस्तान के मूल निवासी अहमद ने बताया कि शरणार्थी के तौर पर लंबे समय तक भारत में रहना चाहते हैं। ऐसे में एकता दिखाकर भारत सरकार पर एक तरीके से रणनीतिक दबाव बनाकर वह अपने लिए शरणार्थी के तौर पर सभी जरूरी सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं। यही वजह है कि जिले में मेडिकल व स्टूडेंट वीजा पर रह रहे अफगानी लोग भी अपने मूल के लोगों को समर्थन देने के लिए लाजपतनगर पहुंच रहे हैं। यहां तक कि मेदांता अस्पताल के नजदीक संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद कर लोग दिल्ली जा रहे हैं।
Credit Source – https://ift.tt/3iW1KtW
The post मुसीबत के मारे : डरे-सहमे अफगानियों ने लाजपत नगर में डाला डेरा, संकट में रहना चाहते हैं साथ appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment