इमाम से जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाया, दो गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। गांव झाड़सा में रहने वाले इमाम से शनिवार को ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इमाम की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ के बाद जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-39 स्थित गांधी कॉलोनी निवासी इमाम अब्दुल हसीब ने कहा कि वह गांव झाड़सा में जा रहा था। इसी दौरान दीपक सैनी और एक अन्य ने उसे रोका और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा। इमाम के मुताबिक, उसने मना किया तो दोनों ने दबाव बनाते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे।
आरोप है कि उन्होंने इमाम पर दबाव बनाकर जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। उन दोनों से छूटने के बाद उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि इमाम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी दीपक सैनी व उसके साथी को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया गया है।

Credit Source – https://ift.tt/3vFubAY

The post इमाम से जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाया, दो गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan