समाधि की तरफ लघुशंका करने पर की थी पुजारी की हत्या

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। गांव कादरपुर में मोहन राम मंदिर में रहने वाले पुजारी की समाधि की ओर लघुशंका करने पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। अपराध शाखा सेक्टर-40 और थाना सेक्टर-65 की पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चमन निवासी रतनपुर ढाणी, कादरपुर (गुरुग्राम) है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ताऊ की समाधि बाबा मोहन राम मंदिर के पास है। 29 मार्च 2022 को चमन समाधि पर साफ-सफाई कर रहा था। पुजारी गोविंद दास समाधि की ओर खड़े होकर लघुशंका करने लगा। आरोपी और पुजारी में इसको लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज तक मामला पहुंच गया। रंजिश में बदला लेने के लिए आरोपी ने रात करीब 11 बजे मंदिर में सो रहे पुजारी की पेड़ काटने वाले धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद कंबल डालकर वहां से भाग गया। पुलिस टीम ने हथियार बरामद कर लिया है।
सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली शुरू की, तो वारदात के समय एक आरोपी मंदिर में जाते हुए कैद मिला। पुलिस ने गांव में युवक की तलाश कर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिससे पूरा मामला खुलकर सामने आया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Credit Source – https://ift.tt/RPFaXxV

The post समाधि की तरफ लघुशंका करने पर की थी पुजारी की हत्या appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan