एसडीओ की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप-पर्स चोरी

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एसडीओ की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बाजार से सामान खरीदने गए थे। 15 मिनट बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा देखकर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूनम चंद नारनौल जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। वह महरौली रोड पावर हाउस पर बतौर एसडीओ तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को 12.15 बजे बाजार से सामान खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार में अपना लैपटॉप और पर्स छोड़ दिया था। करीब 15 मिनट बाद जब वह लौटे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार की सीट पर रखा लैपटॉप व पर्स गायब था। पर्स में सात हजार रुपये पैनकार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस एटीएम कार्ड थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

Credit Source – https://ift.tt/kYrtuhW

The post एसडीओ की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप-पर्स चोरी appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan