सात दिन में दूसरी बार टूटा शटर, तीन लाख की सिगरेट ही चुरा ले गए चोर

ख़बर सुनें

सोहना। गुरुग्राम के सोहना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बार-बार एक ही दुकान को अपना टारगेट बना रहे हैं। रविवार को यहां एक बार फिर से उसी दुकान में चोरी हुई, जहां सात दिन पहले चोरी हुई थी। खास बात यह है कि चोर इस बार दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख की सिगरेट ही चोरी कर ले गए हैं। अनाज मंडी में संजय एजेंसी के गोदाम में सात दिन में यह दूसरी चोरी की वारदात है।
विज्ञापन

दुकान मालिक संजय सुबह मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाजार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है।

Credit Source – https://ift.tt/nlv8xJa

The post सात दिन में दूसरी बार टूटा शटर, तीन लाख की सिगरेट ही चुरा ले गए चोर appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan