शॉट सर्किट से फैक्टरी में लगी भीषण आग

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से बंद एक फर्नीचर बनाने वाली फैक्टरी में रविवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मी, स्थानीय पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत कर देर रात आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक, आईएमटी मानेसर सेक्टर 4 के प्लाट नंबर 99 में लिटिल नैप डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्नीचर बनाने की एक फैक्टरी है। रविवार रात करीब 8.30 बजे फैक्टरी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग भड़क गई। फैक्टरी कर्मियों ने आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग फैल गयी। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। उपनिदेशक फायर गुलशन कालरा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Credit Source – https://ift.tt/3o7pSM5

The post शॉट सर्किट से फैक्टरी में लगी भीषण आग appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan