अहमदाबाद से लूट का आरोपी गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। सेक्टर-81 में हथियार के बल पर सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैती करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-17 की अपराध शाखा की टीम ने आरोपी से वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई 1 पिस्टल, 02 कारतूस व 07 हजार रुपयों की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 फरवरी को सेक्टर-81 एक प्रोजेक्ट प्रबंधक ने पुलिस शिकायत में बताया कि इनकी सोसाइटी में रात के समय 6 गार्ड व अन्य 02 व्यक्ति कैंटीन में रहते हैं। 24 फरवरी की रात को समय करीब 4 बजे सिक्योरिटी सुपरवाइजर विक्रम ने टेलीफोन के द्वारा इनको सूचना दी कि रात के करीब दो बजे सोसाइटी के गेट से अंदर करीब 5 व 6 व्यक्ति घुस गए और सभी सुरक्षाकर्मियों को व अन्य दो व्यक्तियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर उन्हें बंद कर दिया था। उसके बाद एक गाड़ी (कैंटर) कंपनी के अंदर लगाकर कंपनी का सामान माइवान सैटरिंग व अन्य सामान गाड़ी में भर लिया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने सातवें आरोपी जसबीर सिंह उर्फ मोंटी पुत्र जय सिंह निवासी गांव बादल जिला चरखी दादरी, हाल निवासी गांव बनगोठरी जिला झुंझुनू, राजस्थान, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद शहर, गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Credit Source – https://ift.tt/QjDz0S5

The post अहमदाबाद से लूट का आरोपी गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan