सावधान: मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट चस्पा नहीं कर रहे दुकानदार, खाद्य सुरक्षा विभाग अनजान

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:31 PM IST

सार

अब मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट की जानकारी देने संबंधी आदेश हवा हवाई हो चुका है। कॉलोनियों व शहर की छोटी दुकानों मेें से किसी पर भी मिठाइयों की एक्सपायरी डेट से संबंधित जानकारी चस्पा नहीं की जा रही है

ख़बर सुनें

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक है, बावजूद इसके मिठाइयों की ट्रे पर उनकी एक्सपायरी डेट चस्पा करने के आदेश का जिले के दुकानदार पालन नहीं कर रहे हैं तो जिला खाद्य सुरक्षा विभाग भी एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) के आदेशों का पालन कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। नतीजा यह है कि दुकानदार आम आदमी के सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों व विभागीय कार्यों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। होली-दिवाली समेत अन्य बड़े त्योहारों पर जिले में मिलावटखोर मिठाइयों व मावे आदि में जमकर मिलावटखोरी करते हैं, इसी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग नमूनों की जांच करता है लेकिन जिले में विभाग की तरफ से ऐसा कोई काम नहीं किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ अब मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट की जानकारी देने संबंधी आदेश हवा हवाई हो चुका है। कॉलोनियों व शहर की छोटी दुकानों मेें से किसी पर भी मिठाइयों की एक्सपायरी डेट से संबंधित जानकारी चस्पा नहीं की जा रही है, जबकि यह आदेश करीब दो साल पहले एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) की तरफ से जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि होली-दिवाली समेत इस तरह के बड़े त्योहारों के समय जमकर मिलावटखोरी की जाती है।

यही वजह है कि कम से कम माह भर पहले खाद्य सुरक्षा विभाग को सक्रियता दिखानी होती है लेकिन गुरुग्राम में ऐसा नहीं हो रहा है। इस बारे में जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामलाल से बात की गई तो, उन्होंने व्यस्तता की बात कहते हुए सवाल को ही टाल दिया। 

Credit Source – https://ift.tt/ReldOz2

The post सावधान: मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट चस्पा नहीं कर रहे दुकानदार, खाद्य सुरक्षा विभाग अनजान appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan