फिर जेल पहुंचा राम रहीम: खत्म हुई 21 दिन की फरलो, एक रात पहले की पार्टी, शामिल रहे ये लोग

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज यानी 28 फरवरी को पूरी हो गई। इसके साथ ही उसे आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम डेरे से सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया। राम रहीम सुबह करीब 10.15 बजे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक के लिए रवाना हुआ।

लगभग डेढ़ घंटे से ज्यादा की यात्रा कर राम रहीम का काफिला सुबह 11.52 बजे सुनारिया जेल पहुंचा। जब राम रहीम गुरुग्राम डेरे से निकल रहा था तो उस वक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी मौके पर मौजूद थे।

राम रहीम ने फरलो खत्म होने से एक रात पहले यानी रविवार को डेरे पर जबरदस्त पार्टी की थी। आगे पढ़ें पार्टी में क्या रहा खास…

राम रहीम ने 21 दिन का फरलो प्रशासन की ओर से लागू की शर्तों के साथ पूरा किया है। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से फर्रुखनगर सीमा तक पीसीआर व थाना प्रभारी को तैनात किया गया है। साथ ही उसके फरलो पूरा होने की सूचना झज्जर व रोहतक पुलिस के साथ पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है।
रविवार सुबह से ही डेरे में आने लगीं कारें

जानकारों की मानें तो रोजाना की अपेक्षा रविवार को डेरे पर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। रविवार की रात को एक छोटी पार्टी का आयोजन भी हुआ। जिसमें रिश्तेदार व करीबी दोस्त के साथ राम रहीम के शुभ चिंतक शामिल रहे। 21 दिन में राम रहीम अपने सभी करीबियों से मिल चुका है। 
डेरे के आस-पास सुरक्षा बढ़ाई गई

डेरे में आने वालों को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी व आसपास की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि रविवार को आसपास की सड़कों पर वाहनों के आने-जाने की भीड़ कम रही।
जेल मैनुअल के हिसाब से फरलो पर जाने वाले कैदी का 48 घंटे तक इंतजार होता है। उसके बाद कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है।-सुनील सांगवान, जेल अधीक्षक, सुनारिया जेल, रोहतक।

Credit Source – https://ift.tt/QiJSBv9

The post फिर जेल पहुंचा राम रहीम: खत्म हुई 21 दिन की फरलो, एक रात पहले की पार्टी, शामिल रहे ये लोग appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Experts criticise India’s endorsement for use of hydroxychloroquine on Covid-19 patients

‘83′ rakes in 16 crore at the Box Office

Ayesha Shroff on settlement with Sahil Khan