भारत पेट्रोलियम के टैंकर से तेल व गैस की काला बाजारी का खुलासा

ख़बर सुनें

सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को भारत पेट्रोलियम के टैंकर से डीजल, पेट्रोल व गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। सोहना थाना पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार है। इस मामले में ढाबा संचालक फरार है। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि यह कालाबाजारी काफी दिनों से चल रही थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार दिन में यह चौथी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने पलवल सोहना रोड पर एंजिलस प्लेस इंटरनेशनल स्कूल के पास बंद पड़े ढाबे पर डीजल व पेट्रोल निकालकर चोरी से बेचने की सूचना पर यहां छापेमारी की। टीम ने भारत पेट्रोलियम के टैंकर चालक जाहिद निवासी गांव चंदा थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान, वकील परिचालक निवासी गांव खोल थाना फिरोजपुर, जिला नूंह व यूसुफ गांव साचौली थाना सदर सोहना को मौके से गिरफ्तार किया है। ढाबा मालिक कृष्ण कुमार मौके पर नहीं मिला। आरोपी 65 रुपये लीटर पेट्रोल खरीद कर उसे बाजार में कम दामों पर बेचते थे। यह काम काफी समय से किया जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि इसके अलावा एलपीजी गैस की गाड़ियों के चालक भी इनको गैस नोजल लगाकर व्यावसायिक सिलिंडर में भरवाते थे। मौके पर आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर वाले 5 ड्रम डीजल और 2 ड्रम पेट्रोल के भरे हुए मिले। इसके अलावा एलपीजी गाड़ियों से भी गैस चोरी की जाती थी।
सोहना-पलवल रोड पर भारत पेट्रोलियम के टैंकर से तेल व गैस चोरी की सूचना पहले से ही थी। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

– इंद्रजीत यादव, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।

Credit Source – https://ift.tt/VfsAEpFRu

The post भारत पेट्रोलियम के टैंकर से तेल व गैस की काला बाजारी का खुलासा appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan