गुरुग्राम और फरीदाबाद की डीईओ होंगी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

ख़बर सुनें
वर्ष 2013-14 से शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और अच्छे व्यवहार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार शुरुआत की गई थी। शिक्षा क्षेत्र के स्तर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आयोजित चार राउंड को सफलतापूर्वक पूरा किया है और राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। आगामी 10 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्रालय में शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार द्वारा अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा अधिकारियों के अलावा शिक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।
Credit Source – https://ift.tt/dlzpFQS
The post गुरुग्राम और फरीदाबाद की डीईओ होंगी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment