ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौत

ख़बर सुनें
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो महिलाएं लकड़ी लेने के लिए पहाड़ी पर गई थीं। जब वो दोनों वापस अपने घर की ओर आ रही थीं तो एक ट्रैक्टर पर बैठ गईं। इसी बीच पहाड़ के रास्ते में ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए और ट्रैक्टर पलट गया। जिसकी वजह से आशिया (67) पत्नी शकूर निवासी बीवां की ट्रैक्टर के नीचे दबने पर मौत हो गई। दूसरी महिला सलातून (30) पत्नी मकसूद निवासी बीवां अपनी जान बचाने के लिए ट्रॉली से कूद गई और बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं, जांच अधिकारी हकमुद्दीन ने बताया कि आशिया का शव मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सलातून को मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल से नल्लड़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Credit Source – https://ift.tt/R39eJioZH
The post ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौत appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment