नौ कॉलोनियां नगर निगम के आधीन करने का सर्वे शुरू

ख़बर सुनें
वार्ड नंबर 26, 29, 30, 31 व 32 में बसी कालोनियों को नगर निगम के आधीन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। वार्ड संख्या 26 और 29 की कालोनियों के लिए कार्यकारी अभियंता तुषार यादव के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। दूसरी कमेटी वार्ड 30, 31 व 32 के अंतर्गत आने वाली कालोनियों के लिए कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग के नेतृत्व में बनी है। बागवानी के लिए कार्यकारी अभियंता अमरजीत बैसला, एसडीओ कृष्ण कुमार और जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में तथा बिजली संबंधी कामकाज के लिए कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार, एसडीओ आशीष हुड्डा, जेई पंकज सलूजा के नेतृत्व में कमेटी बनी है। इन कमेटियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
गौर हो कि बीती चार जून को नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के नेतृत्व में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ था, जिसमें
जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी शामिल थे। बैठक में मेफील्ड गार्डन के अजय शौकीन, मालिबु टाउन के वीपी सुभाष, विपुल वर्ल्ड के लाइजनिंग अफसर रविद्र सिंह, सुशांत लोक के ओपी वाही, अजय कुमार पंडिता तथा दीपक गुप्ता शामिल थे। बिल्डरों ने उनकी कॉलोनियों को नगर निगम के आधीन किए जाने के लिए सहमति प्रदान की थी।
Credit Source – https://ift.tt/gWApbZk
The post नौ कॉलोनियां नगर निगम के आधीन करने का सर्वे शुरू appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment