नूपुर शमाऱ के बयान के बहाने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे कुछ लोग

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति हरियाणा की तरफ से राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और इमाम संगठन गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-7 स्थित कैंप में कार्यालय में संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान की चर्चा की गई। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश महावीर भारद्वाज ने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के बहाने जिहादी मानसिकता वाले मुस्लिम नेता सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी कुछ मनोवृत्ति एवं राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भारतीय मुस्लिम बच्चों एवं युवाओं के लिए समस्या पैदा करने का जो लोग काम कर रहे हैं, उनका बहिष्कार वह सब मुस्लिम करें, जिनकी सोच देश के हित में है। भारद्वाज ने प्रबुद्ध नागरिकों पत्रकारों एवं हिंदू मुस्लिम नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नूपुर शर्मा के बयान को बहाना बनाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने वाले देशद्रोहियों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कट्टर मानसिकता वाले लोग संविधान एवं कानून की दुहाई देते हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग ही पुलिस पर हमला भी करते हैं। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, भारत के खिलाफ मुस्लिम देशों को भड़काते हैं।
—–

नूपुर शर्मा के बयान पर नहीं की टिप्पणी

भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को आमंत्रित करते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों पर काम करने वाले की पहचान कर उन्हें कानूनी सजा दिलाने का काम समाज को करना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नूपुर के बयान पर अभी किसी प्रकार से टिप्पणी करना उचित नहीं होगा क्योंकि उन पर पहले ही एफआईआर हो चुकी है। मामला न्यायालय में जाएगा। जहां संविधान के अनुसार न्यायालय इसकी विवेचना करेगा। बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका ने कहा कि आम मुस्लिम शांति चाहता है। केवल मुट्ठी भर ऐसे मुस्लिम नेता हैं, जो देश में दंगा फैला कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं। उनकी मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। नूपुर शर्मा के बयान की बात पर खुर्शीद राजाका ने कहा कि जब मुकदमा दर्ज हो चुका है तथा मामला न्यायालय के सामने जाएगा तो सच्चाई का पता चल जाएगा। इस अवसर पर गुरुग्राम इमाम संगठन से मो. सामून, समिति के संरक्षक और रिटायर्ड सेशन जज अनिल विमल, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश कौशिक, अनिल आर्य, प्रदेश प्रवक्ता राजीव मित्तल, चेतन शर्मा, मुफ्ती मौलाना हसीब कासमी, इमाम मो. इसा, अनुराग कुलश्रेष्ठ, अमित हिंदू, सुशील सौदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Credit Source – https://ift.tt/ga4yBVt

The post नूपुर शमाऱ के बयान के बहाने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे कुछ लोग appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Sauteed potatoes with kale recipe

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan