ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर महिला से ठगे 99000 रुपये

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। सेक्टर-43 में रह रही एक महिला से ठगों ने झांसा देकर 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता को आरोपी ने फोनपे पर कुछ पैसे भेजने का लालच दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का नाम पूजा सिंह है। वह सेक्टर-43 स्थित गेलैक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि छह मई को उसके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अनिल शर्मा बताया। आरोपी ने कहा कि उसने उसके पिता से 25000 रुपये ले रखे हैं, उन्हें वापस करने हैं, लेकिन उनका फोनपे काम नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्होंने आपका नंबर दिया है। आप मेरे फोन नंबर पर एक रुपये ट्रांसफर करो, फिर मैं पैसे भेज दूंगा। पीड़िता के अनुसार वह उसके झांसे में आ गई और उसके फोन नंबर पर फोन-पे से एक रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके फोन-पे वॉलेट में 25000 रुपये ट्रांसफर किए। वह जैसे ही उन पैसों को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने लगी, खाते से तीन बार में 99000 रुपये कट गए। इसके बाद पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। फिलहाल सुशांतलोक थाना की पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तलाश में जुटी है।

Credit Source – https://ift.tt/Cz0HDQe

The post ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर महिला से ठगे 99000 रुपये appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan