एक-एक लाख के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। फिरोजगांधी कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित 1-1 लाख रुपये के इनामी 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये कीमत की विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ लट्ठ (32 वर्ष) निवासी ककरौला दिल्ली व सज्जन उर्फ भोलू निवासी गांव बिशान झज्जर के रूप में की गई है। आरोपी ने ऑटो रिक्शा ना चलाने देने की रंजिश में बसई निवासी मनीष पर पिछले 22 फरवरी को ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले 22 फरवरी को न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को फिरोज गांधी कॉलोनी में एक युवक की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने बताया था कि इसका सबसे छोटा लड़का मनीष (25 वर्ष) ऑटो रिक्शा चलाता था। 22 फरवरी को मनीष अपने दोस्त शिवजीत की गाड़ी लेकर सदर बाजार जा रहा था, तभी दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में सेक्टर-17 अपराध शाखा पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उसने पूछताछ में बताया था कि मृतक मनीष ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था और शिवजीत के साथ ऑटो यूनियन का प्रधान भी था। मनीष ने रूट पर इनका ऑटो रिक्शा चलाने के लिए मना कर दिया था, जिसकी रंजिश में इन्होंने अपने साथियों व शूटरों से मनीष की हत्या करवा दी थी।
——-

Credit Source – https://ift.tt/skcWAZz

The post एक-एक लाख के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan