लोन भरने के बाद भी कंपनी कर रही पैसे जमा करने की मांग, मामला दर्ज

ख़बर सुनें

गुुरुग्राम। सेक्टर-7 निवासी एक युवक के द्वारा लोन भरने के बाद भी लोन प्रदाता कंपनी उससे पैसे जमा करने की मांग कर रही है। इतना ही नहीं पीड़ित के मोबाइल फोन को हैक कर उससे उसकी फोटो व कांटेक्ट निकालकर रिश्तेदारों व दोस्तों को भी कंपनी के द्वारा फोन कर लोन जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 स्थित एक हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले विशाल दीवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल सितंबर मेें उन्होंने एक लोन प्रदाता कंपनी से लोन लिया था, जिसे अक्तूबर में चुका दिया था। बावजूद इसके 1 दिसंबर से आसान लोन, एजी लोन, रुपी रेडी व टीटो कैश से उन्हें लोन चुकाने के लिए फोन आने लगे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और लोन भरने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद लोन प्रदाता कंपनी ने उनका फोन हैक कर उससे उनकी फोटो व संपर्क के लोगों का नंबर निकाल लिया और लोन भरवाने के लिए धमकाने लगे। आरोपी उनकी फोटो क्रॉप कर संपर्कियों को भेज रहे हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Credit Source – https://ift.tt/cjxwIyY

The post लोन भरने के बाद भी कंपनी कर रही पैसे जमा करने की मांग, मामला दर्ज appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan