एडवांस किराया देने के नाम पर पांच रूपया देकर खाते एक लाख चालीस हजार उड़ाया

ख़बर सुनें

गुुरुग्राम । किराए पर घर देने का विज्ञापन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। एडवांस किराया देने के नाम पर पांच रुपये भेजकर आरोपी ने लिंक मंगा लिया। जिसके बाद पीड़ित के खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाना पुलिस ने जांच रिपोर्ट के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर -37 सी निवासी आशीष गर्ग ने बताया कि उन्होंने सोहना के मकान को किराए पर देने के लिए विज्ञापन दिया था। सात फरवरी को अनिकेत विजय कलभूर नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह सीआईएसएफ में तैनात है। उसका तबादला अहमदाबाद से दिल्ली एयरपोर्ट पर हो गया है और एक मकान किराए पर चाहिए । पीड़ित ने बताया कि अकाउंट में एडवांस डालने के नाम पर उसने पांच रुपये उनके अकाउंट में डाले और फिर उसका लिंक मंगा लिया। इसके बाद उनके ही अकाउंट से एक लाख 39 हजार 990 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।

Credit Source – https://ift.tt/IA0u6BW

The post एडवांस किराया देने के नाम पर पांच रूपया देकर खाते एक लाख चालीस हजार उड़ाया appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments