आठ माह पहले की थी हत्या, फरारी काट रहे दो युवक गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। सीआईए फर्रुखनगर की टीम ने बिलासपुर व पटौदी क्षेत्र में पानी के टैंकर, ट्रैक्टर-ट्राली चुराने की छह घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आठ माह पहले नूंह के सदर थाना क्षेत्र में भी वह हत्या का आरोपी है। फरारी के दौरान खर्च निकालने के लिए वह इन वारदात को अंजाम दे रहे थे। सीआईए की टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पटौदी के उचमांजरा के रहने वाले शमशेर ने पिछले दिनों ट्रैक्टर-ट्राली चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। इसकी जांच करते हुए सीआईए की टीम ने अमित सिंह व दीपचंद उर्फ टिंकू निवासी उजीना जिला नूंह को सोमवार को बिलासपुर चौक से गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि बिलासपुर क्षेत्र से पांच दिन में पांच वारदात को अंजाम दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब आठ माह पहले गांव में रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरारी काट रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया है। इसके साथ नूंह पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना भेज दी है।

Credit Source – https://ift.tt/epVJjAv

The post आठ माह पहले की थी हत्या, फरारी काट रहे दो युवक गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan

Sauteed potatoes with kale recipe