साइबर थाना ने चार ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ख़बर सुनें
आईजीटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी मनमीत बख्शी ने बताया कि कुछ एजेंसी और अज्ञात लोग उनकी कंपनी के माध्यम से एयर इंडिया की टिकट को गलत तरीके से बुक करने के काम कर रहा है। लोगों कंपनी के आईडी-पास वर्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर कई टिकटें बुक की, लेकिन एजेंसी को पैसे नहीं दिए गए। यह न तो कंपनी की ओर से अधिकृत हैं और न ही इनको कॉल सेंटर में टिकट बुकिंग विंग में रखा गया है। कंपनी पदाधिकारी के अनुसार मामले का खुलासा होने पर बुक की गई टिकटों को रोक दिया गया। एजेंसियों और कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से टिकट बुक किये हैं। शिकायत में ट्रैवल एजेंट सौरभ, वीजा ट्रैवल मौहाली, ट्रैवल एजेंट जस्सी सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, बलविंद्र सिंह के अलावा हैदराबाद में कुछ एजेंट हैं, जिन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Credit Source – https://ift.tt/dmnRkfT
The post साइबर थाना ने चार ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज appeared first on Stay in Gurgaon.
Comments
Post a Comment