लोहे की दुकान पर काम करने वाले युवक से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। खाड़सा रोड पर एक लोहे की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी का गला दबाकर आठ हजार रुपये व मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को सीआईए मानेसर की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल के अनुसार हरि आयरन ट्रेडिंग कंपनी पर बतौर हेल्पर काम करने वाले सुरेश मुखिया ने शिकायत में बताया था कि पांच दिन पहले सुबह सवा छह बजे दो अज्ञात युवकों ने उसका गला दबाकर उससे पैसे व मोबाइल लूट लिया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सीआईए प्रभारी के अनुसार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ कालिया निवासी मोतीहारी (बिहार) उम्र 40 वर्ष व विवेक तिवारी निवासी झारखंड उम्र 21 वर्ष के रूप में की है। पुलिस के अनुसार राजू उर्फ कालिया के खिलाफ चोरी , गिरोहबंदी, अवैध हथियार रखने व लूटपाट आदि अपराधों के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। यह कई बार जेल जा चुका है। आरोपी राजू उर्फ कालिया पहले लक्ष्मण विहार में रहता था, जबकि विवेक तिवारी उसके पड़ोस में ही रहता था। इन दोनों की आपस में जान-पहचान होने के बाद दोनों मिलकर चोरी, लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे। आरोपी विवेक तिवारी के खिलाफ एक मामला दर्ज है। वह एक बार जेल भी जा चुका है।

Credit Source – https://ift.tt/n6ZBHuo

The post लोहे की दुकान पर काम करने वाले युवक से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan