11 नए कंटेनमेंट जोन, अब 27 क्षेत्र सील

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दस नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। ये जोन उन्हीं क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जहां पहले ही 16 जोन बनाए गए हैं। अब शहर में कंटेनमेंट बढ़कर 26 हो गए हैं। 10 नए कंटेनमेंट जोन घाटा, तिगरा और चंद्रलोक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के तहत ही बनाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में पाबंदी लगाई गई है, उन्हीं क्षेत्रों में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना निगरानी नोडल अधिकारी जेपी राजलीवाल ने नए मरीजों वाले स्थान चिन्हित कर उपायुक्त को कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा की थी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अनुशंसा पर तत्काल संज्ञान लेते हुए यहां कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुमति प्रदान कर दी है। शहर में 26 ऐसे क्षेत्र हो गए हैं, जिन्हें सील कर जरूरी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

—-

घाटा, तिगरा और चंद्रलोक में ही सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल नए मरीज मिलने के बाद जिन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा की थी, वो इन्हीं के तहत हैं। यहां जरूरी वस्तुओं के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रोक हैं। अधिकारिक पास के साथ ही कोई इन क्षेत्रों में आ-जा सकता है। इन क्षेत्रों में सबकी जांच की जा रही है। हर रोज विभाग की टीमें नए नमूने लेकर जांच कर रही है।
डॉ. जेपी राजलीवाल, कोरोना निगरानी नोडल अधिकारी

————-
अब ये बने कंटेनमेंट जोन

– सेक्टर-50 के वूडस्टॉक वाटर टैंक के पास निर्वाणा कंट्री की हाफ मून स्ट्रीट

– ब्लूसम-2 का जमीनी तल

– सेक्टर-47 के मालिबु टाउन के फ्लैट नंबर 124 की पूरी लाइन

– सेक्टर-51 के ऑर्चिड आइसलैंड का प्रथम तल

– मेयफिल्ड गार्डन का ब्लॉक एन

– सेक्टर-47 के मकान के मकान नंबर 887 वाली लाइन
– मालिबु टाउन के प्रथम तल पर सीडब्ल्यू फ्लैट

– निर्वाणा कंट्री के टॉवर-10 का साउथ क्लोज

– यूनिटेक फेरिस्को के टॉवर -4, सुशांत लोक-3 का ब्लॉक सी

– सेक्टर 109 की कोस्कॉन सोसाइटी का एटीएस टॉवर।

Credit Source – https://ift.tt/mtc5eAJ

The post 11 नए कंटेनमेंट जोन, अब 27 क्षेत्र सील appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments