नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

ख़बर सुनें

बादशाहपुर। भोंडसी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को लेकर जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक मेें भर्ती कराया गया है। बाद में सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और अपनी बेटी का हाल-चाल जाना। लड़की की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि बीते सोमवार की शाम को लड़की दूध देने के लिए घर से निकली थी। जब काफी देर तक लड़की नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू हुई। महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि पास का एक लड़का मेरी बेटी को लेकर गया है। अगले दिन मंगलवार को सूचना मिली कि बेटी और आरोपी युवक रोहतक पीजीआई में भर्ती हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी ली गई तो पता चला कि बाइक से जा रहे लड़का-लड़की को स्कूटर ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से लड़की को परिजन अपने साथ घर ले आए तो वहीं लड़के के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया गया है।

Credit Source – https://ift.tt/SqLnB4z

The post नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan