बाइक की आमने-सामने की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत।ᅠ

ख़बर सुनें

फिरोजपुर झिरका। बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्त्यार खान पुत्र नसरु निवासी मरोड़ा थाना नगीना ने थाना फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका दामाद आरिफ हुसैन पुत्र उमर मोहम्मद उम्र 32 वर्षीय निवासी साठावाड़ी तहसील फिरोजपुर झिरका जिला नूंह बाइक पर पीछे बैठा था। वह दोनों नांगल क्रेशर जोन जा रहे थे।
विज्ञापन

महू चोपड़ा से आगे मुंबई मेगा हाईवे एक्सप्रेस के पास सामने से लापरवाही से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ससुर को हल्की चोटें आई लेकिन दामाद के सर में गहरी चोट लगी। घटना कर आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से अपने दामाद को एंबुलेंस बुलाकर नल्हड़ मेडीकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसने सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं थाना प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Credit Source – https://ift.tt/INtnrWY

The post बाइक की आमने-सामने की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत।ᅠ appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan