मर्चेंट नेवी के चीफ आफिसर को लाठी – डंडों से पीटा

ख़बर सुनें

बादशाहपुर। मंगलवार सुबह बीएसएफ कैंप के पास पनीर खरीदने गए मर्चेंट नेवी के अधिकारी के साथ चार-पांच बदमाशों ने मारपीट कर सोने की चेन और 22 हजार रुपये के साथ विदेशी मुद्रा लूट ली। घायल को परिजनों ने सोहना सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से घायल को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस इसे आपसी मारपीट का मामला मान रही है।
विज्ञापन

भोंडसी निवासी योगेश कुमार मर्वेंट नेवी में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह दो महीने की छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। मंगलवार करीब 10 बजे गुरुग्राम से आते हुए बीएसएफ कैंप के पास पनीर लेने के लिए रुके थे। वहां पर भोंडसी निवासी रोबिन, मोहित, रोहित अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि वहां पर रोबिन ने अचानक से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसके साथियों ने पीड़ित को पकड़ लिया और उनकी जेब से पैसे निकालने लगे। जब इनका विरोध करने लगा तो तो आरोपियों ने वहीं पर लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने जब इनसे छुड़ाया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने परिवार वालों को फोन करने लगे तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने उसकी बाइक भी ले जानी चाही, मगर परिजनों के वहां पहुंचने पर वह भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Credit Source – https://ift.tt/ae8m9UB

The post मर्चेंट नेवी के चीफ आफिसर को लाठी – डंडों से पीटा appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan