महिलाओं के सुरक्षित सफर की सारथी बनी ‘मेरी सहेली’

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेली महिला यात्रियों को ‘मेरी सहेली’ की टीम सुरक्षित सफर करा रही है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाई जा रही ‘मेरी सहेली’ मुहिम के तहत इस बात पर ध्यान रखा जा रहा है कि अकेली महिला यात्रियों को ट्रेनों में सफर के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़ेे।
विज्ञापन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की आरपीएफ ‘मेरी सहेली’ की टीम द्वारा महिला यात्रियों से बात करके उनकी यात्रा की जानकारी ली जाती है। लंबी दूरी की ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिला यात्री से यात्रा संबंधी जानकारी का फार्म भरवाया जाता है। यात्रा के दौरान महिला यात्री की परेशानी का हल रेलवे विभाग द्वारा किया जाता है। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से टीम द्वारा प्रत्येक माह 50 से 60 महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर कराया जा रहा है।
‘मेरी सहेली’ टीम की महिला कर्मी रेलवे स्टेशन पर बैठी महिलाओं व युवतियों से बात करती हैं, अगर यात्री अकेली है और उसे लंबी दूरी की यात्रा करनी है तो उनकी जानकारी ली जाती है। महिलाओं को अपना नाम और सीट नंबर बताना होता है। इस मुहिम में सफर के पहले रेलवे स्टेशन से अंतिम रेलवे स्टेशन तक ‘मेरी सहेली’ की टीम महिला यात्री से संपर्क में रहती है। महिला यात्रियों को एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है। यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो वह दिए गए नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। रेल सुरक्षा बल की टीम तुरंत मदद करती है और शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। रेल सुरक्षा बल के इस प्रयास से यह फायदा हो रहा है कि ट्रेनों में सफर करते समय महिला यात्रियों से जानकारी जुटाई जा रही है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं और भविष्य में किन जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मेरी सहेली की टीम मुहिम के तहत प्रति माह 50 से 60 महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित यात्रा करा रही है। मेरी सहेली टीम महिला यात्री से यात्रा संबंधी जानकारी लेती है और यात्रा समाप्त होने से महिला यात्री से संपर्क किया जाता है। यात्रा समाप्त होने पर महिला यात्री से फीडबैक भी लिया जाता है।

– नितिन मेहरा, चौकी प्रभारी, आरपीएफ गुरुग्राम रेलवे स्टेशन

Credit Source – https://ift.tt/tLuIKg7

The post महिलाओं के सुरक्षित सफर की सारथी बनी ‘मेरी सहेली’ appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments