कैश कलेक्शन वैन से लूट के मामले में 7.90 लाख रुपये बरामद

ख़बर सुनें

गुरुग्राम। कैश कलेक्शन वैन से करीब एक करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने हिरासत के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 7.90 लाख रुपये, एक आर्टिगा कार व फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे 70.5 लाख रुपये पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। इस तरह से अब तक इस मामले में पुलिस कुल 78.4 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। इसके अलावा 2 कार, 4 मोबाइल फोन, एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

बीती 18 अप्रैल को दोपहर लगभग 1:45 बजे सोहना रोड पर सुभाष चौक के पास कैश कलेक्शन का काम करने वाली एसऐंड आईबी कंपनी की गाड़ी से बदमाशों ने कैश लूट लिया था। उस वक्त ईको गाड़ी में बैठे 2 कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर व हथियार के बल पर काले रंग की गाड़ी में सवार बदमाशों ने 9632931 रुपये लूट लिए थे। बाद में पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत ने रिकवरी के लिए 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Credit Source – https://ift.tt/OayXD8V

The post कैश कलेक्शन वैन से लूट के मामले में 7.90 लाख रुपये बरामद appeared first on Stay in Gurgaon.

Comments

Popular posts from this blog

Sauteed potatoes with kale recipe

Flat sale of flu drugs hints at no unusual rise in infections

Divya Dutta: I was an ardent Bachchan fan